Go With The Flow
पीरियड्स लेट आने के कारण और उसके उपचार
Table of Contents
Toggle“हेलो!! यार पीरियड्स अभी तक नहीं आए है।” अगर आपकी कोई दोस्त ये पूछे तो आप क्या कहेंगी? अब जरूरी नहीं कि पीरियड मिस होने की वजह प्रेगनेंसी हो। पीरियड्स लेट होने के कई कारण हो सकते हैं। आइये जानते हैं कि पीरियड लेट आने के क्या कारण हो सकते है?
और साथ ही ये भी जानेंगे कि पीरियड्स लेट आने का क्या मतलब होता है? और कैसे पता चलता है कि आपका पीरियड्स लेट है?
तो एक सामान्य मासिक चक्र 28-40 दिन का होता है। जरूरी नहीं कि ये सबका एक समान हो, क्योंकि हर महिला का मासिक चक्र उनके शरीर के अनुसार अलग–अलग हो सकता है। लेकिन अगर आपका मासिक चक्र 30 दिन बीतने पर भी नहीं आया तो इसका मतलब ये है आपका पीरियड्स लेट है। पीरियड्स मिस होना या लेट आना एक चिंता का विषय हो सकता है। ऐसे में पीरियड्स जल्दी लाने के कुछ उपाय यहां जानें।
पीरियड लेट आने के 6 कारण
पीरियड्स मिस होने के कारण हो सकते है, तनाव, असंतुलित वजन, व्यायाम, दवाइयां, इत्यादि।
1. ज़्यादा तनाव –
अधिक तनाव आपके मानसिक स्वास्थ्य को बिगाड़ सकता है और इसका असर आपके पीरियड / पीरियड साइकिल पर भी पड़ सकता है।
2. हार्मोन्स का असंतुलित होना –
असंतुलित हार्मोन्स , पीसीओएस (PCOS), थायराइड, या बढ़ा हुआ प्रोलैक्टिन (Prolactin) स्तर भी पीरियड साइकिल के असंतुलित होने का कारण हो सकता है।
3. वजन का बढ़ना या घटना –
अचानक वजन बढ़ने या घटने का कई बार सीधा–सीधा असर पीरियड पर होता है। वजन बहुत कम होने पर ओव्यूलेशन बाधित हो सकता है, और वजन ज्यादा होने से पीरियड साइकिल अनियमित हो सकता है।
4. दवाइयां –
कई बार दवाइयों के सेवन से मासिक चक्र (पीरियड साइकिल) बिगड़ जाता है। अगर आप किसी तरह का स्टेरॉयड, गर्भनिरोधक गोलियां, या एपिलेप्सी पिल्स ले रहे है तो ये आपके पीरियड्स को असर कर सकता है।
5. अत्यधिक व्यायाम (एक्सरसाइज) –
जहां एक्सरसाइज एक स्वस्थ जीवन का माध्यम है, वही महिलाओं के लिए ये कई बार मासिक चक्र को असंतुलित कर सकता है। अत्यधिक एक्सरसाइज की वजह से शरीर में गोनाडोरोपिन वाले हार्मोन रिलीज होते है, जिसके कारण पीरियड्स लेट हो सकता है।
6. बीमारी –
लम्बे समय से चल रही बीमारी जैसे– डायबिटीज, सेलियक (celiac), आदि भी पीरियड के देर से आने का कारण हो सकती हैं।
पीरियड लेट हो तो क्या करें?- उपाय
पीरियड्स लेट आना एक चिंता का विषय हो सकता है, ऐसे में जिसके साथ ये हो रहा है उसके लिए सबसे अहम सवाल है कि पीरियड लेट हो तो क्या करें?
- पीरियड्स लेट होने पर सबसे पहले प्रेगनेंसी टेस्ट लें, अगर आपने यौन संबध नहीं बनाया है, तो घबराए मत, कई बार पीरियड्स देर से आते हैं।
- लेकिन अगर आपके पीरियड्स काफी समय तक नहीं आते हैं, तो डॉक्टर से मिलना सबसे अच्छा है
- पीरियड लाने का उपाय – कुछ घरेलू उपाय भी पीरियड्स लाने में सहायता कर सकते है।
– तनाव कम करें,
– हेल्दी आहार लें
- पपीता, गुड़, अनानास खाएं
– रोज हल्की एक्सरसाइज करें।
- डॉक्टर से संपर्क करें – अगर आपके पीरियड्स महीने– दो महीने से नहीं आ रहे हैं और आप प्रेगनेंट भी नहीं है, तो तुरंत डॉक्टर से कंसल्ट करें। डॉक्टर की बताई हुई दवाइयां टाइम से लें, ये पीरियड्स को संतुलित करने में मदद करेगी।
- अपने शरीर, अपने पीरियड्स और किसी भी स्वास्थ्य स्थिति (health conditions) के बारे में खुद को शिक्षित करें। जानिए आपका पीरियड कितने दिनों के गैप में आता है खुद को ठीक से जानने से आप बेहतर जीवन जी सकती हैं।
निष्कर्ष
आमतौर पर मेंस्ट्रुअल साइकिल (मासिक धर्म) का चक्र 28 दिन माना जाता है, पर हर महिला का मासिक चक्र अलग होता है। ऐसे में पीरियड्स मिस होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे – तनाव, अधिक व्यायाम, दवाइयां, बर्थ कंट्रोल पिल्स, वजन का बढ़ना या घटना, असंतुलित हार्मोन, इत्यादि।
लेकिन याद रखें कि पीरियड्स में देरी होना सामान्य है और हर बार देर होने पर आपको डॉक्टर के पास जाने की ज़रूरत नहीं है। केवल अगर वे असामान्य पैटर्न दिखाते हैं, असहनीय दर्द और ऐंठन के साथ आते हैं, फिर आपको सही कदम उठाने की जरूरत है।
कई दिनों बाद पीरियड्स आने पर ज्यादा ब्लीडिंग होने की संभावना होती है। ऐसे में अगर आप पीरियड्स के खून के धब्बों से परेशान हैं, तो आपको ज़रुरत है एक ऐसे अच्छे पैड की जो बहुत सॉफ्ट, ज़्यादा सोखने वाला, और एक्स्ट्रा लार्ज हो, जो आपको हैवी फ्लो यानी (भारी रक्तस्त्राव) में भी रखे बेफिक्र और दे चैन की नींद। RIO पैड्स देखें – RIO pads.
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
क्या तनाव पीरियड्स को प्रभावित कर सकता है?
अधिक तनाव आपके मानसिक स्वास्थ्य को खराब कर सकता है, जिसका सीधा असर आपके पीरियड्स पर पड़ता है। इससे आपका मासिक चक्र असंतुलित हो जाता है।
वजन का पीरियड्स पर क्या असर पड़ता है?
अचानक वजन बढ़ने और घटने से पीरियड्स पर असर होगा। वजन बहुत कम होने पर ओव्यूलेशन बाधित होने और ज्यादा होने पर मासिक धर्म अनियमित हो सकता है।
पीरियड लेट होने पर क्या करें?
तनाव कम करने के लिए थेरेपी और मेडिटेशन की मदद लें, हेल्दी डाइट लें, जितना शरीर से हो सके उतना ही व्यायाम करें और डॉक्टर से कंसल्ट करें।
पीरियड कितने दिन लेट हो सकता है?
आमतौर पर पीरियड्स चक्र 28-40 दिन का होता है। इस बीच में पीरियड्स ना आने को पीरियड लेट होना माना जाता है।
1 महीने से पीरियड नहीं आया तो क्या करें?
आमतौर पर पीरियड्स चक्र 28-40 दिन का होता है। अगर 1 महीने तक पीरियड्स ना आए तो कुछ घरेलू पीरियड लाने का उपाय करें, और फिर भी ना आने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
Popular Searches
- पीरियड ज्यादा दिन तक आने के कारण और उपाय
- Menopause Facts
- Normal period flow
- पीरियड बंद होने के कारण
- पीरियड्स कितने दिन होना चाहिए
- Reduce amh levels in pcos
- Causes of vulvar pain
- How to get periods immediately
- मासिक पाळी न आल्यास काय करावे
- Pcod after marriage
- पीरियड लाने का उपाय
- पीरियड में मांस के टुकड़े आना
- how to stop periods immediately
- how to cure pcod permanently
Trending Stories
Go With The Flow
Period Blood Clots: Are blood clots normal during period?
February 9, 2023 . 9 mins read
Go With The Flow
पीरियड में क्या नहीं खाना चाहिए जिससे लाइफ हो जाए रिलैक्सिंग
July 29, 2024 . 1 mins read
Comments