Go With The Flow
पीरियड में योग करना चाहिए या नहीं?
Table of Contents
Toggleपीरियड में योग करना चाहिए या नहीं ये एक ऐसा सवाल है जो कई महिलाओं के मन में आता है। माना ये जाता है कि पीरियड में जितना हो सके उतना आराम करना चाहिए। पर आज हम आपको कुछ ऐसे योग बताएंगे जिन्हें सिर्फ पीरियड में किया ही नहीं जा सकता बल्कि इनसे आपको पीरियड के दर्द से आराम भी मिल सकता है। आइए जानते है कि पीरियड में कौन सा योग करना चाहिए?
पीरियड में कौन सा योग करना चाहिए
मासिक धर्म में प्राणायाम करना दर्द कम करने का एक अच्छा उपाय है। इस दौरान महिलाएं कमज़ोरी और ऐंठन महसूस करती है, और साथ ही मेंटली भी अपसेट रहती हैं।आइए जानते हैं इस दौरान कौन से योग फायदेमंद हो सकते हैं?
1. चलना और दौड़ना
कई महिलाओं को पीरियड में असहनीय दर्द होता है और ऐसे में ये मुमकिन है कि पीरियड में योग करना उनके लिए लिए मुश्किल हो। इसका सरल उपाय है – चलना या दौड़ना। हालांकि ये मुमकिन है कि पीरियड्स में आपके शरीर में दौड़ने की हिम्मत न हो, ऐसे में आप हल्का चलें और सरल योग ही करें।
2. भ्रमरी प्राणायाम
यह आपके मस्तिष्क को शांत बनाए रखने में मदद करता है और दर्द से भी राहत मिलती है।
- इस आसन में सबसे पहले आप आलती-पालती मारकर जमीन पर बैठें।
- अब अपने अंगूठे को कान पर रखें और बाकी उंगलियों से आंखें बंद करें।
- मुंह बंद रखें और नाक से साँस अंदर लें और छोड़ें। इस क्रिया को दोहराएं।
3. मलासन
अगर आपके पीरियड्स आने में डिले हो रहा या इसकी तारीख तय नहीं है, तो मलासन एक अच्छा उपाय है। इस आसन को करने के लिए –
- एड़ियों के बल जमीन पर बैठें। एड़ियों को ज़मीन से उठाते हुए साँस छोड़ें।
- अब शरीर को आगे की ओर झुकाएं। दोनों हाथों को मोड़ें और कोहनी को जांघो पर रखें।
- बाहों को घुमा कर एड़ी को ऊपर उठाएं और इस क्रिया को दोहराएं।
आप मासिक धर्म में शुरुआती 2-3 दिन में योग करना अवॉइड भी कर सकती हैं।
4. शवासन
ये एक ऐसा आसन है जिससे आपकी बॉडी रिलैक्स हो जाती है।
- पहले सीधे पीठ के बल लेट जाएं और पैरों के बीच 1.5 फुट का अंतर रखें।
- दोनों हाथों को फैलाएं और हथेली सीधी रखें।
- ये सुनिश्चित करें कि सिर बिल्कुल सीधा हो।
- गहरी साँस लें और छोड़ें और इस क्रिया को दोहराएं।
5. वज्रासन
कमर और पाचन से संबंधी दिक्कतों के लिए ये आसन कर सकती हैं। इस योग से पेट की गैस में भी राहत मिलती है।
- घुटनों के बल बैठें और एड़ियों को नीचे रखें।
- हथेलियों को घुटनों पर रखें और गहरी गहरी साँस लें और छोड़ें ।
6. धनुरासन
इस आसन से आपके पेट के अंदरूनी हिस्सों की मालिश होती है और ऐंठन से भी राहत मिलती है। ब्लड सर्कुलेशन भी बेहतर तरीके से होता है।
- पहले ज़मीन पर पेट के बल लेट जाएं। पैरों को फैलाएं और उठाते हुए हाथों से एड़ियों को पकड़ें।
- सर को थोड़ा ऊपर उठाएं और गहरी साँस लें। इस अवस्था में कुछ देर तक रहें और धीरे से पैरों को फर्श पर लाएं।
7. मत्स्यासन
पीरियड्स के दर्द और ऐंठन से राहत के लिए ये एक लाभदायक आसन है।
- जमीन पर पीठ के बल लेट जाएं, अपनी एड़ियों को घुटनों के नीचे रखें।
- कोहनी को कमर से स्पर्श करें, दोनों पैरों को मोड़ें और घुटनों पर क्रॉस करके बैठें।
- जांघों को फर्श से छुआएं और साँस लें।
- शरीर को ऊपर उठाएं और सर के पीछे करके ये पोजिशन कुछ समय के लिए रखें। इस क्रिया को दोहराएं।
8. सुखासन
ये एक आरामदायक योग है जिससे दर्द में राहत मिल सकती है।
- इस आसन में आराम से पैर क्रॉस करके बैठें, हथेलियों को घुटनों के ऊपर रखें और अंगूठे और पहली उंगली को जोड़ कर लूप बनाएं।
- गहरी-गहरी साँस लें और इस क्रिया को दोहराएं।
पीरियड्स मे योग के 4 फायदे
पीरियड में योग करना चाहिए या नहीं इस सवाल का जवाब इसे करने के फायदों से जरूर मिलेगा।
हार्मोनल बैलेंस
शरीर के हार्मोन का संपर्क हमारे मस्तिष्क से होता है। पीरियड्स में योग करने से मस्तिष्क शांत रहता है और हार्मोनल बैलेंस में मदद करता है।
तनाव से राहत
पीरियड में मूड स्विंग एक आम बात है और ऐसे में तनाव हो जाता है। योग करने से आपको तनाव से राहत मिल सकती है और आराम मिल सकता है।
नींद जल्दी आना
पीरियड्स में योग करने से शरीर को आराम मिलता है और नींद भी बेहतर आती है।
ऐंठन दूर होना
पीरियड्स में पेट में ऐंठन सबसे बड़ी समस्या रहती है। योग करने से ऑक्सीजन का स्तर बेहतर होता है और पेट के दर्द और ऐंठन से आराम मिलता है।
पीरियड में योग करने से पेट के दर्द से राहत मिलती है। पीरियड में पेट दर्द से राहत पाने के अन्य घरेलू उपाय यहां पढ़ें।
निष्कर्ष
पीरियड्स में योग करना चाहिए या नहीं एक अहम सवाल है, जिसका जवाब आप पर निर्भर करता है। पीरियड्स आपको दर्द और ऐंठन से राहत दिला सकता है। पर ध्यान रहे कि उतना ही योग करें जिससे आपके शरीर को तकलीफ ना हो। अगर ब्लीडिंग ज्यादा है तो योग न करें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
पीरियड में कौन सा योग करना चाहिए?
– पीरियड में आप कई योग कर सकती हैं जैसे – धनुरासन, मलासन, शवासन, सुखासन, मत्यासन, आदि।
क्या पीरियड में कपालभाति कर सकते हैं?
– कपालभाति एक अच्छा आसन है जो ब्रिथिंग में मदद करता है, पर पीरियड में इस आसन को न करने की सलाह दी जाती है।
क्या पीरियड में सूर्य नमस्कार करना चाहिए?
– पीरियड के दौरान सूर्य नमस्कार करने की सलाह नहीं दी जाती, हालांकि पीरियड्स के आखिरी के दिनों में आप इसे कर सकती हैं।
क्या पीरियड्स में योग से दर्द में राहत मिलती है?
– हाँ, पीरियड्स में योग से दर्द और ऐंठन से राहत मिल सकती है। तनाव दूर होता है और नींद भी जल्दी आती है।
क्या पीरियड्स के पहले दिन योग करना ठीक है?
– पीरियड्स के शुरुआती दिनों में योग ना करना ही बेहतर है। इससे दर्द बढ़ सकता है। पर हल्के – फुल्के योग से राहत मिल सकती है। ऐसे योग करें जिससे आपका शरीर ज्यादा ना थके।
Popular Searches
- पीरियड ज्यादा दिन तक आने के कारण और उपाय
- Menopause Facts
- Normal period flow
- पीरियड बंद होने के कारण
- पीरियड्स कितने दिन होना चाहिए
- Reduce amh levels in pcos
- Causes of vulvar pain
- How to get periods immediately
- मासिक पाळी न आल्यास काय करावे
- Pcod after marriage
- पीरियड लाने का उपाय
- पीरियड में मांस के टुकड़े आना
- how to stop periods immediately
- how to cure pcod permanently
Trending Stories
Go With The Flow
Effective Home Remedies for Managing Menstrual Cramps and Blood Clots
September 17, 2023 . 11 mins read
Go With The Flow
सेनेटरी पैड्स का सही तरीके से उपयोग – इस्तेमाल और निपटान का गाइड
October 26, 2023 . 2 mins read
Comments