Go With The Flow
पीरियड आने के लिए क्या खाना चाहिए: जानें इसके समाधान
Table of Contents
Toggleपीरियड्स महिला के जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। अगर ये नियमित रूप से और समय पर आते हैं, तो कोई समस्या नहीं होती, लेकिन कई कारणों से कभी-कभी देर हो जाती है। ऐसे में अक्सर महिलाएं सोचने लगती हैं कि पीरियड आने के लिए क्या खाना चाहिए। यह जानना बेहद जरूरी है, क्योंकि सही आहार आपके पीरियड्स को नियमित करने में मदद कर सकता है। सही पोषण से न सिर्फ आपकी पीरियड साइकिल संतुलित हो सकती है, बल्कि आपको राहत भी मिल सकती है। आइए, हम विस्तार से जानते हैं कि पीरियड आने के लिए क्या खाना चाहिए।
पीरियड आने के लिए क्या खाना चाहिए
अनियमित पीरियड्स वाकई परेशान कर सकते हैं। इसके लिए सबसे जरूरी है कि आप अपने भोजन पर ध्यान दें। आइए जानते हैं periods me kya khana chahiye, जिससे आपके पीरियड्स को नियमित करने में मदद मिल सकती है।
अदरक
अदरक मासिक चक्र को संतुलित करने में एक अहम भूमिका निभाती है। अगर आप अपने पीरियड्स को नियमित करना चाहती हैं, तो अदरक का सेवन फायदेमंद हो सकता है। आप अदरक की चाय बना कर रोज़ इसका सेवन कर सकती हैं। इसके अलावा, अदरक का रस निकाल कर शहद के साथ भी पी सकती हैं। अगर ताज़े अदरक की उपलब्धता नहीं है, तो सोंठ का प्रयोग भी अच्छे परिणाम देता है। यह आपके शरीर में गर्मी बढ़ाता है और रक्त संचार को बेहतर बनाता है, जिससे पीरियड्स में सुधार होता है।
गुड़
क्या गुड़ खाने से पीरियड जल्दी आता है? इसका जवाब है हां! गुड़ एक नैचुरल स्वीटनर है जो आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा बढ़ाता है, जिससे खून बनता है। इसमें आयरन भी होता है, जो आपके हार्मोनल बैलेंस को सुधारता है, जिससे पीरियड्स रेगुलेट होते हैं और समय पर आते हैं।
हल्दी
हल्दी को एक शक्तिशाली औषधि माना जाता है, जो मासिक धर्म को नियमित करने में मदद कर सकती है। अगर आप सोच रही हैं कि periods me kya khana chahiye, तो हल्दी का सेवन गर्म दूध के साथ करने से शरीर में गर्मी बढ़ती है और रक्त संचार बेहतर होता है, जिससे पीरियड्स जल्दी आने में मदद मिलती है। यदि आप यह जानना चाहती हैं कि एक घंटे में तुरंत पीरियड्स आने के लिए क्या खाना चाहिए, तो हल्दी वाला दूध एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
सौंफ
सौंफ आपके पेट के लिए एक बेहतरीन औषधि है। इसमें एमीनेगॉग होते हैं, जो शरीर में हार्मोनल संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। जब आप सौंफ को पानी में उबालकर पीती हैं, तो यह आपके पीरियड्स को रेगुलेट करने में सहायक होता है। इसलिए, अगर आप सोच रही हैं कि पीरियड आने के लिए क्या खाना चाहिए, तो यह आपके लिए एक प्रभावी उपाय हो सकता है।
तिल के दाने
तिल के बीज शरीर में गर्मी पैदा करते हैं और गर्भाशय के संकुचन को बढ़ावा देते हैं। तिल के बीज का नियमित सेवन पीरियड्स को नियमित करने में मदद कर सकता है। इसके नियमित सेवन से आपको और भी कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं। तो अब आप जान गईं हैं कि periods me kya khana chahiye।
यह भी पढ़ें: पीरियड कम आने के नुकसान
निष्कर्ष
मासिक धर्म अनियमित हो सकता है, लेकिन यह स्वाभाविक है। इसके बावजूद, सही आहार और प्राकृतिक खाद्य पदार्थों से इस समस्या को हल किया जा सकता है। महिलाओं के लिए यह जानना बहुत जरूरी है कि पीरियड आने के लिए क्या खाना चाहिए और इन खाद्य पदार्थों का सही तरीके से सेवन कैसे किया जाए। पीरियड्स को समय पर लाने और हार्मोनल संतुलन को बनाए रखने में गुड़, अदरक, हल्दी और सौंफ मदद करते हैं।
साथ ही, नियमित फ्लो के दौरान आरामदायक और सुरक्षित अनुभव के लिए रिओ कम्फर्ट वीव सेनेटरी पैड्स का इस्तेमाल करें। ये पैड आपकी सुरक्षा और सुविधा का ध्यान रखते हुए डिज़ाइन किए गए हैं, ताकि आप बिना किसी चिंता के अपने दिन को आराम से बिता सकें।
प्रायः पूछे जाने वाले प्रश्न
प्र: तुरंत पीरियड लाने के लिए क्या खाएं?
तुरंत पीरियड्स लाने के लिए अदरक और हल्दी बहुत ही कारीगर है।
प्र: 1 घंटे में पीरियड लाने के लिए क्या करें?
एक घंटे में पीरियड्स लाने के लिए गर्म चीजों का सेवन करें, जैसे अदरक, हल्दी और गुड़। इनका इस्तेमाल आपके पीरियड्स को जल्दी लाने में मदद कर सकता है।
प्र: कौन सी चीज खाने से पीरियड आ जाता है?
कच्ची हल्दी और गुड़ के साथ सफेद या काला तिल खाने से आपको पीरियड आ जाएगा।
प्र: क्या गुड़ खाने से पीरियड जल्दी आता है?
हां, गुड़ खाने से पीरियड्स जल्दी आ सकते हैं। गुड़ में आयरन और अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बढ़ाते हैं और मासिक धर्म को नियमित करने में मदद करते हैं।
REFERENCES:
https://www.medicinenet.com/what_should_we_eat_to_get_periods_early/article.htm
https://www.pristyncare.com/hi/blog/period-jaldi-lane-ke-upay/
Popular Searches
- पीरियड ज्यादा दिन तक आने के कारण और उपाय
- Menopause Facts
- Normal period flow
- पीरियड बंद होने के कारण
- पीरियड्स कितने दिन होना चाहिए
- Reduce amh levels in pcos
- Causes of vulvar pain
- How to get periods immediately
- मासिक पाळी न आल्यास काय करावे
- Pcod after marriage
- पीरियड लाने का उपाय
- पीरियड में मांस के टुकड़े आना
- how to stop periods immediately
- how to cure pcod permanently
Trending Stories
Go With The Flow
Menstruation and Intercourse: Understanding the Relationship
May 17, 2024 . 12 mins read
Comments