Go With The Flow
क्या पीरियड्स में सेक्स करना सुरक्षित है?
Table of Contents
Toggleपरिचय
एक महिला के जीवन में होने वाले बड़े बदलावों में, पीरियड्स एक अहम बदलाव है। पीरियड्स के दौरान एक महिला काफी दर्द, उत्सुकता, और मूड स्विंग से गुज़रती है।और इस दौरान संबंध बनाने की इच्छा होना आम बात है। ऐसे में महिलाओं के मन में एक अहम सवाल ये उठता है कि क्या पीरियड में संबंध बनाना चाहिए?
पीरियड के दौरान संबंध बनाना या ना बनाना एक महिला और उसके पार्टनर पर निर्भर करता है। पीरियड में संबंध बनाने पर कोई प्रतिबंध नहीं है। हां पर इस दौरान सेक्स करने से थोड़ी गड़बड़ हो सकती हैं। पीरियड्स में खून आने की वजह से सेक्स के दौरान आप अजीब महसूस कर सकती हैं, पर अगर इससे आपको कोई दिक्कत नहीं होगी। बल्कि पीरियड में संबंध बनाने के फायदे भी हैं, जिनमें पेट का दर्द और ऐंठन कम होना शामिल है।
क्या पीरियड में संबंध बनाना चाहिए?
जैसा कि हमने पहले कहा, इस प्रश्न का जवाब हाँ है। और असल में पीरियड्स में संबंध बनाने के फायदे हैं, जैसे कि
ऐंठन से राहत
अगर आपको संदेह है कि क्या पीरियड में संबंध बनाना चाहिए, तो जान लें कि इसका एक फायदा है ऐंठन से राहत। पीरियड में सेक्स करने से आप पेट के दर्द और ऐंठन से काफी हद तक राहत पा सकती हैं। अगर आप पीरियड्स के दर्द से परेशान हैं, तो ये जरूर पढ़ें –पीरियड में पेट दर्द के लिए घरेलू उपाय
पीरियड्स की छोटी अवधि
संबंध बनाने की वजह से जो ऑर्गेज्म होता है, और उससे पीरियड की अवधि छोटी हो सकती है। जिसका अर्थ है कि खून कम दिनों में ही आना बंद हो जाता है।
माइग्रेन से राहत
पीरियड में संबंध बनाना चाहिए, इससे आपको माइग्रेन से भी राहत मिल सकती है।
संबंध बनाने की इच्छा
पीरियड के दौरान हार्मोन्स में बदलाव आना एक आम बात है। इस वजह से कई लोगों को पीरियड्स के दौरान संबंध बनाने की इच्छा और भी ज्यादा हो जाती है।
प्राकृतिक स्नेहन
पीरियड में आ रहे खून की वजह से ये एक प्राकृतिक स्नेहन (लुब्रिकेंट) की तरह काम करता है।
पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए?
इस सवाल का जवाब पूरी तरह से आपके और आपके पार्टनर पर निर्भर करता है। हालांकि अगर आप ओवुलेशन आसपास के दिनों में यौन संबंध बनाते है तो इससे प्रेगनेंट होने की संभावना बढ़ जाती है।
पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान
वैसे तो इस दौरान सेक्स करना सुरक्षित है पर पीरियड में संबंध बनाने के नुकसान भी हैं।
- पीरियड्स में संबंध बनाने से खून फैलने का खतरा बना रहता है। इससे गंदगी हो सकती है। ये खून आपको, आपके पार्टनर को और आपकी चद्दर में लग सकता है।
- पीरियड में संबंध बनाने से हेपेटाइटिस और सेक्सुअली ट्रांसमिटेड इन्फेक्शन (STI) का खतरा रहता है। इसीलिए प्रोटेक्शन के साथ सुरक्षित सेक्स करें।
- पीरियड में खून की वजह से आपको असहजता महसूस हो सकती है। खास कर के औरत को सेक्स के दौरान इसकी चिंता बनी रहती है, जिससे सेक्स का मज़ा कम हो जाता है।
निष्कर्ष
क्या पीरियड में संबंध बनाना चाहिए? अगर इस सवाल का जवाब नहीं है तो, पीरियड के कितने दिन बाद संबंध बनाना चाहिए? पीरियड्स में सेक्स करना या नहीं करना महिला और उसके पार्टनर पर निर्भर करता है। इसके कुछ नुकसान और फायदे जरूर हैं, पर इसका फैसला इस बात पर निर्भर करता है कि आपके लिए पीरियड सेक्स कितना आरामदायक है। लेकिन घबराना नहीं है, क्योंकि पीरियड सेक्स सुरक्षित है, बस प्रोटेक्शन का इस्तेमाल करना न भूलें।
अगर आप पीरियड्स के दर्द और खून के धब्बों से परेशान हैं और आप एक अच्छे और विश्वनीय पैड की तलाश में हैं। तो आपकी तलाश यहां खत्म होती है। एक बार RIO पैड्स जरूर देखें – RIO Pads। ये पैड विभिन्न साइज़ में आते हैं और मुलायम होते हैं। ये आपके पीरियड्स के दौरान आराम से रहने में आपकी मदद करेंगे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
1. क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से ब्लीडिंग अधिक हो सकती है?
– पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से ब्लीडिंग अधिक होने की संभावना रहती है। और सेक्स के दौरान थोड़ा खून आ सकता है जिससे आप थोड़ा कॉन्शियस (conscious) महसूस कर सकते हैं।
2. क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेग्नेंसी हो सकती है?
– पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से प्रेगनेंसी का संयोग कम रहता है। पर फिर भी सावधानी बेहतर है। पीरियड्स में सेक्स के दौरान प्रेगनेंट होना ना होना, ये हर महिला के ओवुलेशन साइकल पे निर्भर करता है।
3. पीरियड के पांचवें दिन संबंध बनाने से क्या होता है?
– पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से पेट का दर्द कम होता है और पांचवे दिन तक ये उतना ही आनंदमय हो सकता है जितना महीने के बाकी दिन।
4. क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सुरक्षित है?
– पीरियड्स के दौरान सेक्स करना सुरक्षित है पर इसका यह मतलब बिल्कुल नहीं है कि पीरियड्स के दौरान असुरक्षित सेक्स करने से आप प्रेगनेंट नहीं हो सकते। आपके प्रेगनेंट होने के चांसेस आपके ओवुलेशन पर निर्भर करते हैं।
5. क्या पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से दर्द कम हो सकता है?
– हां पीरियड्स के दौरान सेक्स करने से आपको पीरियड्स क्रैंप्स, पेट के दर्द, और ऐंठन से राहत मिल सकती है।
Popular Searches
- पीरियड ज्यादा दिन तक आने के कारण और उपाय
- Menopause Facts
- Normal period flow
- पीरियड बंद होने के कारण
- पीरियड्स कितने दिन होना चाहिए
- Reduce amh levels in pcos
- Causes of vulvar pain
- How to get periods immediately
- मासिक पाळी न आल्यास काय करावे
- Pcod after marriage
- पीरियड लाने का उपाय
- पीरियड में मांस के टुकड़े आना
- how to stop periods immediately
- how to cure pcod permanently
Trending Stories
Go With The Flow
Struggling with Heavy Menstrual Bleeding? What You Need to Do to Manage It!
May 6, 2022 . 10 mins read
Go With The Flow
Menstruation and Intercourse: Understanding the Relationship
May 17, 2024 . 12 mins read
Comments